{"_id":"5f6ba8a68ebc3e733748437b","slug":"indo-nepal-relation-and-border-issues-lakhimpur-news-bly4209002130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपालियों की लगती है भीड़, रोजाना सीमा पार होते हैं नेपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपालियों की लगती है भीड़, रोजाना सीमा पार होते हैं नेपाली
विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर भारत जाने के लिए लगी नेपालियों की भीड़।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। नेपाल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। लेकिन भारत से जाने वाले भारतीयों को नेपाल में इंट्री नहीं दी जा रही है लेकिन नेपाल से आने वाले नेपालियों को भारत में घुसने दिया जा रहा है। इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही कैंटीन के सामने इतनी नेपालियों की भीड़ लगती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना हजारों की संख्या में नेपाली भारत आ रहे हैं लेकिन भारतीय व्यक्ति की इंट्री नेपाल ने बैन कर रखी है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। भारत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए कई माह पूर्व नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया था। तब से आवागमन बंद था। लेकिन इसके बाद नेपालियों के लिए सीमा को खोल दिया गया। रोजाना भारी संख्या में नेपालियों की भीड़ का तांता गौरीफंटा कैंटीन के सामने लगता है लेकिन प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ती है। इसके अलावा भारत से जाने वाले भारतीयों की इंट्री पर अभी भी नेपाल ने बैंन लगा रखा है। कैंटीन के सामने भीड़ लगने से आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो नेपाली भारी संख्या में अपने देश की तरफ भाग रहे थे वही अब फिर भारत का रुख करने लगे हैं। इससे सीमा पर भी चहल-पहल बनी हुई है लेकिन नेपाली नागरिक भारत के महानगरों की ओर अपना रुख लगातार कर रहे हैं।