{"_id":"579ce63b4f1c1bf56e21ec85","slug":"income-depot-officials-declined-chete-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय में गिरावट आने पर चेते लखीमपुर डिपो के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय में गिरावट आने पर चेते लखीमपुर डिपो के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
roadways
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरएम ने कहा, डग्गामार वाहनों के खिलाफ कारवाई हो
डग्गामार वाहन डिपो के सामने से भरते हैं सवारी
चिह्नित कर 67 वाहनों की सूची एआरटीओ को सौंपी
अधिकतर ट्रेनों के बंद हो जाने से शहर में डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई। इन वाहनों ने रोडवेज डिपो के सामने से सवारियां भरनी शुरू कर दी हैं। जिससे रोडवेज की आय प्रभावित होने लगी है। इससे डिपो प्रशासन में खलबली मच गई है। एआरएम ने डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ सहित जिला प्रशासन सहित निगम के आलाधिकारियों को 67 वाहनों की सूची भेज दी है।
लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने एआरटीओ को रोडवेज डिपो के सामने से सवारियां भरने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है और डग्गामारी करने वाली 19 बसों के साथ ही अन्य 48 छोटे वाहनों के नंबरों की सूची सौंपी हैं। एआरएम ने इन वाहनों की सूची डीएम, एसपी सहित निगम के आलाधिकारियों को भी भेज दी है। इन्होंने बताया कि यह वाहन दिन रात डिपो के सामने से लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर रूट पर कम किराए का हवाला देकर सवारियां भरते हैं। जिससे रोडवेज का लोड फैक्टर प्रभावित होने लगा है। एआरएम ने बताया कि डिपो का लोड फैक्टर जो 104 प्रतिशत था, वह घटकर 96 प्रतिशत रह गया है। डिपो की आय प्रभावित न हो इसके लिए एआरटीओ को डिपो के सामने से सवारियां भरने वाले डग्गामार वाहनों के नंबरों की सूची भी दी है। इन्होंने बताया कि यह सूची डीएम, एसपी सहित परिवहन निगम के एमडी और आरएम को भी भेज दी है।