फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the investigation report from Lucknow, the minister's son was confirmed to have dengue

लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में हुई मंत्री पुत्र को डेंगू होने की पुष्टि

Tue, 26 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the investigation report from Lucknow, the minister's son was confirmed to have dengue
इलाज कराने जिला अस्पताल जाता आशीष मिश्र। (फाइल फोटो)
एक लाख 61 हजार पहुंची आशीष की प्लेटलेट्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के आरोपी एवं गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र मोनू की सोमवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। शुगर के साथ लिवर भी बढ़ा है। हालांकि प्लेटलेट्स 1,60,000 होने से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। जिला अस्पताल के सेफ हाउस में मंत्री के पुत्र का इलाज तीन डॉक्टरों की टीम कर रही है।
जेल में बंद मंत्री पुत्र को बुखार आने पर मलेरिया, टायफाइड सहित डेंगू की प्रारंभिक जांच की गई थी। इसमें डेंगू की एनएस-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही थी। इस पर सीएमओ ने डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा था, जिसकी रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई है। हालांकि मंत्री पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टर डॉ. आरएस मधौरिया, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. आईके रामचंदानी की निगरानी में हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को एक बार फिर से मोनू की शुगर, एसजीपीटी यानी लिवर फैटी सहित प्लेटलेट्स की जांच हुई। इसमें शुगर 300, लिवर बढ़ा हुआ और प्लेटलेट्स 1,60,000 निकली। इससे डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल शुगर के लेवल को लेकर डॉक्टरों की टीम चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के पुत्र की सोमवार को लखनऊ से डेंगू की जांच रिपोर्ट आ गई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। सीनियर डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed