फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the case of illegal felling few calculated DFO North

अवैध कटान मामले में नपे डीएफओ नार्थ

Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
In the case of illegal felling few calculated DFO North
tree - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में एक बार फिर अवैध कटान का मामला सामने आया है। मुख्य वन संरक्षक इवा शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ से अवैध कटान की जांच करने आईं टीम ने उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज के कटान स्थल टाटरगंज जाकर स्थलीय जांच की और अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ नार्थ मनोज शुक्ला को हटा कर उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है जबकि रेंजर राकेश चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल नए डीएफओ की तैनाती होने तक डीएफओ साउथ नीरज कुमार नार्थ डिवीजन का भी कार्यभार देखेंगे। 
विज्ञापन

वन विभाग की उच्चस्तरीय टीम उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे टाटरगंज में बड़ी संख्या में शीशम के पेड़ों के अवैध कटान की मिली शिकायत पर जांच करने 2 मार्च को यहां आई थी। टीम ने जांच में पाया कि इस क्षेत्र में शीशम के दर्जनों पेड़ चोरी से काटे गए हैं। इनमें से कटान के कई मामलों में वन विभाग ने केस काट कर कार्रवाई भी की है लेकिन अधिकतर पेड़ों का कटान चोरी से हुआ है। जांच के दौरान कटान में वन विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई। 
विज्ञापन

----
पीलीभीत जिले में है टाटरगंज
जंगल के जिस क्षेत्र में अवैध कटान पाया गया है वह क्षेत्र कंपार्टमेंट नंबर चार टाटरगंज पीलीभीत जिले में है लेकिन उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज के अधीन है। यह जंगल नेपाल सीमा से सटा हुआ है। यहां पहले भी बड़े पैमाने पर अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। वनाधिकारियों के मुताबिक यहां की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण जंगल की निगरानी में दिक्कत आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन माह पहले तैनात हुए डीएफओ मनोज
अवैध कटान में लापरवाही बरतने के आरोप में वन मुख्यालय से संबद्ध किए गए डीएफओ नार्थ डॉ. मनोज शुक्ला तीन माह पहले आठ दिसंबर 2015 को यहां तैनात हुए थे। उनका कहना है कि उन्होंने तीन माह के अंदर कटान के करीब 15 मुकदमे कायम किए और कटान करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
-----
जांच टीम में शामिल रहे ये अधिकारी
अवैध कटान की जांच करने वाली टीम में मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल इवा शर्मा के अलावा मुख्य वन संरक्षक विभाष रंजन, वन संरक्षक सुनील दुबे शामिल रहे। इनकी सहायता के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग और सीतापुर वन विभाग के चार फील्ड कर्मचारी भी रहे। 

----
मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मंडल इवा शर्मा ने कहा ‌कि उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज अंतर्गत टाटरगंज में अवैध कटान की शिकायत मिलने पर जांच की गई तो दर्जनों शीशम के पेड़ों का अवैध कटान पाया गया। कटान में अफसरों की लापरवाही भी उजागर हुई है। हालांकि कटान के कई मामलों में कार्रवाई भी हुई है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed