फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Tharu region, the vice-chairman of the State Women's Commission imposed a chaupal

थारू क्षेत्र पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, धुसकिया में लगाई चौपाल

Fri, 06 May 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Tharu region, the vice-chairman of the State Women's Commission imposed a chaupal
घुसकिया गांव मे थारू महिलाओं के साथ महिला आयोग की उपाध्यक्ष।
चंदनचौकी के प्राथमिक विद्यालय धुसकिया में महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी बुधवार की शाम नेपाल बॉर्डर से सटे गांव चंदनचौकी के प्राथमिक विद्यालय धुसकिया पहुंचीं। वहां उन्होंने चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं-बालिकाओं की समस्याओं का तत्परता से समाधान कराने के लिए कटिबद्ध है। पीड़ित महिला और बालिका आयोग के व्हाट्सएप नंबर पर अपना प्रार्थना पत्र भेजकर आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से महिलाओं को हर हालत में शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने की बात कही। बीडीओ ने बताया कि यहां कि आरती राणा को स्वयं सहायता समूह के अच्छे परिचालन, संस्कृति को बनाए रखने के साथ ही क्षेत्रीय सामान को बाहर बेचकर स्वावलंबी बनीं हैं।
विज्ञापन

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शकुंतला उपाध्याय द्वारा डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, 181 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1098 आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा, यदि आप किसी भी हिंसा से पीड़ित या समस्या से ग्रसित हैं तो तुरंत 112 डायल करें, यह टोल फ्री नंबर है। कार्यक्रम में डीपीओ संजय कुमार निगम, बीडीओ अरुण सिंह, एसएचओ महिला थाना शकुंतला उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिस्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed