{"_id":"aea90bfd70f08427e08f884152f94296","slug":"in-five-hours-waiting-for-verification-troubled-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के इंतजार में पांच घंटे परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के इंतजार में पांच घंटे परेशान हुए उपभोक्ता
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के उपनगर गोला गोकर्णनाथ की राशन व्यवस्था बदहाल है। मंगलवार को एक राशन कोटे पर सुबह से लाइन लग गई, लेकिन राशन का पर्यवेक्षक से सत्यापन न होने के कारण कोटेदार ने भी मजबूरी जता दी। हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी मिली तो अमर उजाला ने एसडीएम से लेकर डीएम तक को जानकारी दी, जिस पर पांच घंटे बाद कोटेदार को बुलाकर नगर पालिका में सत्यापन किया गया तब जाकर राशन बंट सका।
हुआ यह कि अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर 8392922162 पर सेलफोन नंबर 9956902646 से राजेश कुमार नाम से उपभोक्ता ने सुबह 09.41 बजे शिकायत दर्ज कराई कि गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित राशन कोटे पर सुबह छह बजे से लाइन लगी है, लेकिन नगर पालिका परिषद के कर्मचारी/पर्यवेक्षक श्रीराम शुक्ला के राशन के सत्यापन न करने आने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है। इससे काफी उपभोक्ता परेशान हैं। अमर उजाला ने इसकी जानकारी एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता को दी, फिर भी सत्यापन करने कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम की जानकारी में आने के आधे घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को डीएम किंजल सिंह के संज्ञान में लाया गया। तब सुबह 10.10 बजे कोटेदार को ही पर्यवेक्षक श्रीराम ने नगर पालिका बुला लिया। कोदेदार रजिस्टर लेकर एक उपभोक्ता की बाइक से नगर पालिका पहुंचे और वहां से सत्यापन करा लाए। तब दिन में 11 बजे से राशन वितरण शुरू हो सका। इस तरह पांच घंटे उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। उधर एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्यवेक्षक की यह लापरवाही एक गंभीर मामला है, जिसकी जांच आपूर्ति निरीक्षक को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियुक्त हैं पर्यवेक्षक
एसडीएम गोला ने बताया कि राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका के चार कर्मचारियों को अलग-अलग मोहल्लों के कोटों के राशन का वितरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ड्यूटी सिर्फ सत्यापन करने की नहीं है, बल्कि राशन का वितरण अपने सामने कराकर सत्यापन आख्या देने की जिम्मेदारी है। अब यह मामला सामने आया तो जांच व्यवस्था की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम का कड़ा रुख
डीएम किंजल सिंह ने कहा है कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोला में सत्यापन में देरी के मामले में एसडीएम गोला को जांच सौंपी गई है और कार्रवाई भी की जाएगी।