फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Immersed in the river young man returning home

घर लौट रहा युवक नदी में डूबा

Thu, 03 Dec 2015 06:04 PM IST
तिकुनियां
तिकुनियां Updated Thu, 03 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में ग्राम प्रेमनगर टांडा निवासी 19 वर्षीय रामचंदर मल्लाह बुधवार की शाम पांच बजे मोहाना नदी पार करते समय डूब गए। गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

बार्डर पर ग्राम प्रेमनगर निवासी रामचंदर और उसका एक साथी अशोक मोहाना नदी स्थित अपना खेत देखने गया था। खेत देखकर शाम पांच बजे लौटते समय मोहाना नदी तैरकर पार करने लगा। इस बीच उसका साथी तो पार निकल गया लेकिन रामचंदर गहराई में पहुंचने पर डूब गया। साथी अशोक ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। जिस पर तमाम लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। इस बीच सूचना पर कोतवाली इंसपेक्टर सीवी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को नदी में रामचंदर को खोजने के लिए लगा दिया। पुलिस ने बताया कि रामचंदर की तलाश जारी है पर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed