फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Immersed in the city 's New Year 's party

नववर्ष के जश्न में डूबा रहा शहर

Thu, 01 Jan 2015 07:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 01 Jan 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Immersed in the city 's New Year 's party
बुधवार से बृहस्पतिवार की रात तक पूरा जिला नववर्ष के जश्न में डूबा रहा। नववर्ष के स्वागत को जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात 12 बजे के बाद तक शहर के सभी रेस्टोरेंटों में रौनक रही। 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। विकास भवन में सीडीओ नितीश कुमार ने केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

फूलों की दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़
नववर्ष का स्वागत और शुभकामनाएं देने में इस बार फूलों को युवाओं ने विशेष तरजीह दी। इसलिए फूलों के गुलदस्ते खरीदने को फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को फूलों का गुलदस्ते भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आधी रात के बाद तक गुलजार रहे रेस्टोरेंट
वर्ष 2014 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को शहर के सभी रेस्टोरेंट आधी रात के बाद तक गुलजार रहे। लोग शाम से ही विशेष रूप से सजे रेस्टोरेंट में नववर्ष का जश्न मनाने को पहुंच गए। देर रात तक खाने-पीने के साथ संगीत का भी आनंद लिया। बिना सीट बुक कराए रेस्टोरेंटों में पहुंचने वालों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष पर जैन साध्वी ने दिया प्रवचन
जैन समाज ने नववर्ष पर एक एक मैरिज हाल में एक समारोह का आयोजन किया। यहां प्रवचन करते हुए जैन साध्वी ने कहा कि जब हमारा नजरिया बदलेगा तो हमारा जीवन ही बदल जाएगा। गलत खान-पान, रहन-सहन और गलत विचारों और आचरण से हमें तत्काल सुख मिल जाता है लेकिन अगर हमें स्थाई सुख चाहिए तो हमें यह सब छोड़ना पड़ेगा। प्रवचन के बाद बच्चों ने एक ज्ञानवर्द्धक नाटक पेश किया।
विकास भवन में केक काटकर मनाया जश्न
विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में नए साल का जश्न मनाया गया, जिसमें सीडीओ नितीश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने केक काटा। अन्य कार्यालयों में भी सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परियोजना निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने केक काटने से पूर्व साथी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। सीडीओ ने परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान डीडीओ वीरेंद्र यादव, डीएसटीओ एसपी वर्मा, एसडीएम निघासन पीके सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नव वर्ष पर हुआ गायत्री यज्ञ और भंडारा
मझगईं। नववर्ष के अवसर पर नौगवां के सिद्ध बाबा मंदिर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुाओं आहुतियां डालीं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
गायत्री परिवार की ओर से तीसरी बार नववर्ष के अवसर पर पूरे क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनाने के लिए पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। देशराज राठौर और सीमा देवी राठौर ने विधि विधान से आहूतियां डलवाईं। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में प्रज्ञा मंडल नौगवां का विशेष सहयोग रहा है। इस मौके पर डॉ.रामानंद शुक्ला, बरातीलाल चौहान, सागर लाल राठौर, वहीद खां, शिवनाथ ओझा, हसरत अली, मोहित नाग, मायाराम, राकेश, रमेश, तोताराम, सरवन, अनिल त्रिपाठी आदि तमाम लोग मौजूद थे।
आयुषी द स्माइल फाउंडेशन में रंगारंग कार्यक्रम हुए
लखीमपुर खीरी। नववर्ष पर आयुषी द स्माइल फाउंडेशन में रंगारंग कार्यक्रम हुए।
कुमकुम गुप्ता और आशू गुप्ता की पुत्री स्व. आयुषी की यादों को जीवित रखने, उनके सपनों को साकार करने तथा समाज को नई दिशा देने के लिए इस फाउंउेशन की नींव रखी गई थी। इस फाउंडेशन ने नववर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर आयुषी को याद किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छात्राओं ने नृत्य, गायन, नृत्य नाटिका, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए। संचालन आफशां तथा अल्शिका फरहीन ने की। करीब 50 बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस फाउंडेशन में विभा श्रीवास्तव और सानिया बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, क्रोशिया सिखा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed