लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी के लोगों ने सोमवार को मिक्सोपैथी के विरोध में अनशन किया।
सचिव डॉ. एमआर खान ने बताया कि मिक्सोपैथी के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व ने एक से 14 फरवरी तक क्रमिक अनशन का आह्वान किया है। इसके तहत पदाधिकारियों ने संगठन भवन में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारी हड़ताल मिक्सोपैथी के खिलाफ है, क्योंकि सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सकों को कुछ खास सर्जरी करने का अधिकार दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसी पैथी के खिलाफ नहीं है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसे और विकसित करने की जरूरत है न की किसी और पैथी में अतिक्रमण करने की। आईएमए का मानना है कि ऐसा अधिकार देना आम जनमानस के साथ धोखा करने जैसा है, क्योंकि आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिसिन की पढ़ाई अलग है। इसलिए आएमए विरोध में हैं। संस्था अध्यक्ष डॉ. दिनेश दुआ, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ.केके मिश्रा, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद