फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illiterate and visually impaired will be helpful

निरक्षर और दृष्टिबाधित होने पर मिलेगा सहायक

Sat, 26 Dec 2015 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दृष्टिबाधित और निरक्षर जिला पंचायत सदस्यों को सहायक साथी देने का निर्देश दिया है, लेकिन इस सुविधा के लिए सदस्यों का परीक्षण करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि कोई सदस्य निरक्षरता के कारण सहायक/साथी की मांग करता है तो जिला मजिस्ट्रेट उस सदस्य द्वारा जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन में प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र पर किए गए हस्ताक्षर करने के ढंग को देखकर यह समाधान करेगा कि सदस्य वाकई में निरक्षर है या किसी अन्य कारणों से सहायक की मांग कर रहा है। उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सहायक उपलब्ध कराने का निर्णय स्वयं ले सकते हैं। दृष्टिबाधित या अशक्तता के कारण सहायक की मांग करता है तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उसका परीक्षण कराया जाएगा। जिसके बाद समाधान होने पर ही सदस्य को सहायक/साथी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

अब तक किसी ने नहीं खरीदा नमांकन पत्र
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भले ही सरगर्मियां जोरों पर हैं, लेकिन अब तक किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। जबकि कलक्ट्रेट में 21 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जानी है और चार जनवरी को नाम वापसी की तिथि तय की गई। सात जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए तीन बजे तक मतदान होगा और तीन बजे के बाद मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम बने सहायक निर्वाचन अधिकारी
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए डीएम किंजल सिंह ने एडीएम संतोष कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। उन्हें चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए कहा गया है।
चार आरओ ने अब तक नहीं दी चुनाव पत्रावलियां
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर संपन्न हुए चुनाव के बाद अधिकारियों ने अब तक पत्रावलियां निर्वाचन कार्यालय को नहीं सौंपी है। इनमें लखीमपुर, बेहजम, गोला, पसगवां और ईसानगर ब्लाक के आरओ शामिल हैं। जबकि आयोग ने 10 दिसंबर को ही यह निर्देश दिया था कि चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद पत्रावलियों को जमा करा दिया जाए। बता दें कि लखीमपुर के आरओ ने नामांकन पत्रावलियां दी हैं लेकिन चुनाव की रिजल्ट शीट नहीं दी है। वहीं अन्य ब्लाकों से 13 दिसंबर यानि मतगणना के बाद से ही आरओ ने संपर्क नहीं किया है, जिसकी वजह से अब तक पत्रावलियां नहीं पहुंच पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed