{"_id":"5e7f89a78ebc3e72b25979af","slug":"illegal-wine-lakhimpur-news-bly4010522182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच चोरी छिपे बिक रही थी शराब, पुलिस ने सील की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच चोरी छिपे बिक रही थी शराब, पुलिस ने सील की दुकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन-खीरी। शराब की दुकानों से चोरी-छिपे बिक्री होने की शिकायत पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और सभी दुकानों को सील कर दिया। बिना अनुमति दुकान न खोलने की सूचना भी चस्पा कर दी।
एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता और सीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि उनके पास कई जगह से फोन आ रहे थे कि लालपुर रोड पर चलने वाली अंग्रेजी व देशी शराब व बियर की दुकानों से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। कोरोना की वजह से किराना, दवा, सब्जी, फल आदि जरूरी सामान के अलावा बाकी सारी दुकानें बंद रखने की हिदायत है। शिकायत पर एसडीएम सीओ और प्रभारी निरीक्षक को लेकर मौके पर पहुंचे। उस समय दुकान बंद थी। मकान मालिक ने बताया कि दुकानदार यहां मौजूद नहीं है। उन्होंने मकान मालिक की मौजूदगी में बियर तथा अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना उनकी अनुमति दुकान नहीं खोली जाएगी। इसी रोड पर चलने वाली देशी शराब की दुकान भी सील कर दी गई।