{"_id":"5d6b887c8de0ea5eea70a4f86a94b293","slug":"illegal-formation-of-the-alchohal-in-one-ideal-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्भूग्रंट में कच्ची का धंधा जोरों पर, हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्भूग्रंट में कच्ची का धंधा जोरों पर, हुई शिकायत
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद द्वारा गोद लिए गांव पुनर्भूग्रंट के मजरा भवानीगंज के ग्रामीणों ने गांव में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब के विरोध में उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। गांव के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कच्ची के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के यहां सुबह से कच्ची शराब की बिक्री और पीने पिलाने का दौर शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता रहता है। कच्ची शराब पीने वालों के लड़ाई-झगड़े, अश्लील हरकतें और गाली गलौज के कारण ग्रामीणों का गांव में रहना दूभर है। आए दिन कच्ची के कारण महिलाओं के साथ भी अश्लीलता की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, एसपी सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की है। शिकायतीपत्र पर बीडीसी ओमकारनाथ, जितेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र यादव, शिवसागर, रामसरन, प्रेमशंकर यादव, अनिल यादव, कन्हैया, गोविंद, प्रमोद कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।