फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   IID, Nepal Police is not giving cross border entry in the absence of Aadhaar. Nepal Police is not giving cross border entry in the absence of IID, Aadhaar.

Lakhimpur Kheri News: आईडी, आधार न होने पर नेपाल पुलिस नहीं दे रही सीमा पार प्रवेश

Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
IID, Nepal Police is not giving cross border entry in the absence of Aadhaar. Nepal Police is not giving cross border entry in the absence of IID, Aadhaar.
गौरीफंटा बाॅर्डर पर नेपाल की तरफ चेकिंग करते नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के जवान। संवाद - फोटो : बावन स्थित प्रसिद्ध बाबा आदिनाथ मंदिर।
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बिना आधार कार्ड और आईडी दिखाए बगैर नेपाल जाने के लिए भारतीयों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में मौनी अमावस्या को लेकर नेपाल में बेहड़ा बाबा दर्शन जाने वाले कई भक्तों को आईडी न होने से वापस लौटना पड़ा। जिससे उनमें मायूसी भी दिखाई दी।
विज्ञापन


धनगढ़ी-गौरीफंटा बाॅर्डर पर दोनों तरफ सख्ती देखने को मिल रही है। नेपाल सशस्त्र पुलिस द्वारा जहां बगैर आईडी वालों को वापस किया जा रहा है। वहीं एसएसबी की तरफ से भी चेकिंग कर नेपाल जाने वाले वाहनों का विवरण लिखा जा रहा है। हालांकि नेपाल से आने वाले दोपहिया वाहनों को बनगवां बाजार पर गौरीफंटा तक बताने पर उनकी इंट्री एसएसबी नहीं कर रही है। नेपाल की तरफ से चेकिंग में खासी सख्ती दिखाई जा रही है। यहां आधार कार्ड देखने के बाद ही नेपाल जाने वाले भारतीयों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मौनी अमावस्या पर बेहड़ा बाबा दर्शन के लिए जाने वाले भारतीयों की आईडी चेक करने के बाद ही उनको जाने दिया गया। साथ ही जिनके पास आधार कार्ड नहीं मिला, उनको नेपाल नहीं जाने दिया गया। जिससे उनमें रोष भी दिखाई दिया। बता दें कि बाॅर्डर पर नेपाल एपीएफ की बीओपी सबसे पहले चेक करती है और उसके बाद नेपाल की कैलाली व कंचनपुर जिला पुलिस चेकिंग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर त्रिनगर पुलिस और पुल पार करते ही कस्टम, नेपाल एपीएफ व ट्रैफिक पुलिस चेकिंग करती है। सेमल पोस्ट पर दोबारा एपीएफ की चेकिंग होती है और उसमें आईडी व प्रपत्र देखने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। बाॅर्डर से पांच सौ मीटर की दूरी पर नेपाल के दस चेकिंग पोस्ट से भारतीयों को गुजरना पड़ रहा है। जिससे भारतीय सैलानियों को खासी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed