{"_id":"618c0cf9cbd7110053703ec7","slug":"ignoring-encroachment-causing-jam-police-are-teaching-traffic-rules-lesson-lakhimpur-news-bly465634038","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की अनदेखी से लग रहा जाम, पुलिस पढ़ा रही ट्रैफिक नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की अनदेखी से लग रहा जाम, पुलिस पढ़ा रही ट्रैफिक नियमों का पाठ
विज्ञापन
संकटा देवी मार्ग पर आड़े तिरछे खड़े वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल ओर संकटा देवी रोड पर फुटपाथ बन चुके हैं अवैध पार्किंग
एक नवंबर से जारी यातायात माह में पुलिस पर्चे बांटकर कर रही लोगों को जागरूक
लखीमपुर खीरी। एक नवंबर से यातायात माह जारी है। यातायात पुलिस पर्चे बांटकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा रही है, जबकि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की भरमार है। कारोबारियों ने दुकानों के आगे सड़क पर अपना सामान फैला रखा है। इससे एक दिन में कई बार जाम लगता है, जिससे शहरवासी परेशान हैं।
शहर में जिला अस्पताल ओर संकटा देवी रोड पर फुटपाथ अवैध पार्किंग बन गए हैं, जबकि ये दोनों शहर की प्रमुख सड़कें हैं। अतिक्रमण के कारण दिन में कई-कई बार जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस सड़कें खाली करने के बजाय पर्चे बांटने के साथ कुछ कार्यक्रम करके यातायात माह की औपचारिकता पूरी कर देती है।
अस्पताल रोड पर दिन रात खड़े रहते हैं वाहन
अस्पताल रोड का फुटपाथ अवैध पार्किंग बन चुका है। सुबह से लेकर रात तक सड़क से लेकर फुटपाथ दो और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे जिला एवं महिला अस्पताल से लेकर पुलिस लाइन जाने वालों को निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
अतिक्रमण की चपेट में सदर चौराहा
चारों तरफ से सदर चौराहा अतिक्रमण से घिरा हैं। यहां इधर-उधर वाहन खड़े रहते हैं। यह हालात तब है जब दिन भर वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। यह जिला अस्पताल जाने का एक मात्र प्रमुख मार्ग है। बावजूद इसके आडे़ तिरछे वाहनों को नहीं हटवाया जाता है।
एक से 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से अपने वाहन जहां-तहां न खड़े करने की अपील की जा रही है। गलत तरीके से वाहन खड़े मिलने पर चालान काटे जा रहे हैं। फुटपाथ के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। पालिका प्रशासन को पार्किंग स्थल बनवाने चाहिए। - निर्मलजीत यादव, टीएसआई