{"_id":"66296cbace42faec8c05de0b","slug":"if-you-drive-a-gypsy-at-high-speed-in-dudhwa-you-will-have-to-pay-fine-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-118623-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में तेज गति से जिप्सी दौड़ाई तो भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में तेज गति से जिप्सी दौड़ाई तो भरना होगा जुर्माना
विज्ञापन
दुधवा पर्यटन परिसर में बुधवार की दोपहर हुई ईकाे टूरिज्म की बैठक में उपस्थित कर्मचारी।
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों को वन भ्रमण कराते समय जिप्सी की स्पीड तीस किमी प्रति घंटा रखने के निर्देश दिए गए हैं। तेज गति से जिप्सी चलाने पर चालकों व गाइड को जुर्माना भरना पड़ेगा। पहली बार नियम तोड़ने पर 2000 रुपये का जुर्माना, दूसरी बार में 5000 रुपये और तीसरी बार नियम तोड़ा तो जिप्सी/जिनॉन चालक को पर्यटन क्षेत्र से 15 दिन के लिए बाहर कर दिया जाएगा।
दुधवा पर्यटन परिसर में बुधवार की दोपहर मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इको टूरिज्म की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गाइड, जिप्सी व जिनॉन चालक, वन निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लोग निर्धारित यूनिफार्म में रहें। नेचर गाइड भ्रमण के दौरान दिखे वन्यजीवों के उत्कृष्ट श्रेणी के फोटोग्राफ्स रेंज कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
वन भ्रमण के दौरान प्रत्येक वाहन में डस्टबिन अवश्य रखा जाए। वन भ्रमण के दौरान क्या करें, क्या न करें के स्टीकर प्रत्येक वाहन में अवश्य चस्पा करें। पर्यटन में जो व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, उनकी सूची स्वागत कक्ष में भी लगाएं। फर्स्ट एड किट स्वागत कक्ष में अवश्य रखी जाए। बैठक में डीडी डॉ. रंगाराजू टी., वार्डन धर्मेंद्र द्विवेदी, महावीर सिह, रेंजर राजपाल सिंह, अयूब खां, प्रशांत कुमार प्रियदर्शी आदि स्टाफ मौजूद रहा।