फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you don't cut my wings, I will chirp like a bird...

Lakhimpur Kheri News: पंख नहीं यदि काटोगे तो, चिड़िया बनकर चहकूंगी....

Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
If you don't cut my wings, I will chirp like a bird...
गोला में कवयित्री महाकुंभ के शुभारंभ पर स्वागत रैली निकालते काव्य साहित्य प्रेमी। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। कपिलशस फाउंडेशन के सौजन्य से नगर के मोहम्मदी मार्ग स्थित रॉयल सभागार में 51 घंटे से अधिक का कीर्तिमान बनाने के उद्देश्य से कवयित्री महाकुंभ की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को फेडरेशन के अध्यक्ष शिप्रा खरे की अगुवाई में स्कूली बच्चों, कवयित्रियों और साहित्य प्रेमियों ने स्वागत रैली निकाली। इसके बाद रेखा बोरा के संचालन में राष्ट्रीय कवयित्री सुफलता त्रिपाठी ने प्रथम कवयित्री के रूप में महाकुंभ की शुरुआत की। उन्होंने पढ़ा- पंख नहीं यदि काटोगे तो, चिड़िया बनकर चहकूंगी...। पापा जी विश्वास करो तुम, कभी कहीं न बहकूंगी।
विज्ञापन

पहले दिवस नमिता सचान, श्वेता श्रीवास्तव, रेखा बोरा, मीनाक्षी शुक्ला, नव्या शर्मा श्रीजी, इशरत सुल्ताना, डॉ. कुसुम चौधरी, दिल्ली से ऊषा सिंह, शिखा खुराना, सुनीला नारंग, देवरिया से सीमा मिश्रा नयन, समस्तीपुर बिहार से शेफालिका झा, कानपुर से डॉ और सुषमा सेंगर आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, प्रधानाचार्या मधु त्रिपाठी, रेखा तिवारी, यतीश शुक्ला और श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed