फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the soil from Jhajjam rain, the benefits of crops

झमाझम बारिश से धरती तर, फसलों को फायदा  

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the soil from Jhajjam rain, the benefits of crops
बारिश - फोटो : अमर उजाला
राहत के साथ आफत भी लाई बरसात, तेज हवाओं से गिरे दर्जनों पेड़, टूटे बिजली पोल और तार
विज्ञापन

 ठप हुई बिजली आपूर्ति, शाम तक नहीं हो पाई बहाल

कड़ी धूप की तपिश और भीषण गर्मी के बाद बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से धरती तर हो गई। खेतों में हरियाली लौट आई। सूख रही फसलों को इस बारिश ने नया जीवन दिया है। वहीं बारिश रुकते ही कड़ी धूप निकलने से एकाएक उमस बढ़ने से लोग दिन भर परेशान रहे। बड़ी संख्या में पेड़ सड़कों पर गिर गए जिससे कई घंटे आवागमन बाधित रहा। बिजली लाइनों पर पेड़ों के गिरने से बिजली के पोल टूट गए, तार टूट गए और ट्रांसफार्मर ध्वस्त हो गए। इससे पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भारी वर्षा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
जिला अस्पताल के निकट पेड़ गिर गया इससे दोपहर तक आवागमन बाधित रहा। हिदायतनगर मोहल्ले में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर इरशाद की गाय मर गई। हाईटेंशन लाइन का पोल और बिजली तार टूट गए। एक ट्रांसफार्मर ध्वस्त हो गया। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कलक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत, सदर स्कूल, नई बस्ती और हिदायतनगर में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

पलियाकलां। बुधवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। खेतों में पानी भरने से खेतों में खड़ी फसल भी लहलहाने लगी हैं। उधर बरसात से शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई है। शहर के कई मोहल्लों में नालियों की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों पर भरा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। झमाझम बारिश के बाद खेतों सहित कस्बे की मार्केट और मोहल्लों में घुटनों तक जलभराव हो गया। बारिश पानी जल निकास के लिए बनाए गए नाले-नालियों के चोक होने पर उसमें भरा पानी ओवरफ्लो होकर मोहल्लों और मार्केट में भर गया। इसके चलते लोगों को सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। 
उचौलिया। बुधवार सुबह से बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिन भर बादल छाये रहने के बावजूद हल्की बूंदा बांदी ही हुई। बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। 
मैलानी। लगभग एक घंटे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। उसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद फिर आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी होने लगीं। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।
निघासन। बुधवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशनुमा रहा। आंधी आने से मक्का और आम की फसल को नुकसान हुआ है।  
गुलरिया। सुबह पांच बजे आई आंधी में लोगों के घर के छप्पर और टीन उड़ गए कई जगह रोड पर पेड़ गिरने से यातायात वाधित हो गया। 
मितौली। क्षेत्र में हल्की फुल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और पेड़ों की डालें गिर गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। धीमे धीमे हो रही बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। 
बिजुआ। तेज आंधी बारिश से गुलरिया चीनी मिल के सामने ढाबे का एक हिस्सा ढह गया। वहीं लोगों के छप्पर और पेड़ भी गिर गए। तेज हवा से आम की फसल को खासा नुकसान हुआ है। मौसम खराब देखकर कई प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गईं।  
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार की सुबह हुई बारिश से नगर के मिल डायवर्जन रोड, तीर्थ गली, बतासा वाली गली, गुप्ता कालोनी, नानक चौकी के पास, अर्जुननगर कालोनी, भारत भूषण कालोनी, हफीजपुर, लाल्हापुर सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
ममरी। आंधी और बारिश से कंजा बरमबाबा स्थान पर खड़े विशाल पीपल के कई डालें गिर गईं। इससे पेड़ के पास से निकली बिजली लाइन के तार टूट गए। बरमबाबा की बाउंड्री और छितौनियां गांव के बद्री प्रसाद का लोहे का खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। 
रजागंज। सुबह तेज आंधी के साथ बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी से रामपुरगोकुल में शारदानहर की पटरी पर लगा विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। गांव जमुनहा में पंकज यादव के घर के पास लगा सोलर पैनल, रामऔतार की पक्की दीवार ढह गई जिसमें वह दबकर घायल हो गया। उसे सीएचसी फरधान में भर्ती कराया गया। 

अलीगंज। क्षेत्र में आंधी, पानी से कई विशाल पेड़ गिर गए और छप्पर, टीन नुमा घरों को नुकसान हुआ है।
 
 
सूख रही फसलों को मिला नया जीवन
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
गन्ना और खरीफ की फसल को हुआ फायदा

बांकेगंज। पिछले कई दिनों से हो रही तपती धूप और भीषण गर्मी के बाद बुधवार सुबह झमाझम बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। सूख रही फसलों को नया जीवन मिला है। तेज धूप से सूख रही गन्ने की फसल को जीवित रखने के लिए किसान फसलों की सिंचाई करने में जुटे थे। बारिश से उनकी सिंचाई का खर्च बच गया है। खेतों में सूख रही फसलों में हरियाली लौट आई है। बारिश से गन्ना और खरीफ  की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। कृषि वैैैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से फसलों को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन मिला है।
पलिया। बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश फसलों के लिए अमृत साबित हुई है। बारिश से गन्ना और मक्के की फसल को विशेष फायदा पहुंचा है।   
निघासन। बारिश से किसानों की फसल को बेहद फायदा हुआ है। किसानों की गन्ने की फसल में पानी लगाना पड़ रहा था। कुछ घंटों की बारिश से राहत मिली है।
गोला गोकर्णनाथ। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी से आम पकने से पहले ही गिर गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed