फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If payment is not made by January 6, farmers will protest from January 8

छह जनवरी तक भुगतान नहीं तो आठ जनवरी से किसान करेंगे आंदोलन

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
If payment is not made by January 6, farmers will protest from January 8
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे किसान - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि छह जनवरी तक शासन भुगतान का निर्णय नहीं करता है तो आठ जनवरी को दोपहर 12 बजे किसान मिल प्रबंधकों के खिलाफ मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। गन्ना आपूर्ति भी रोकेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि खंभारखेड़ा, गोला और पलिया चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। कई बार मिल प्रशासन और शासन के अधिकारियों के बीच गन्ना भुगतान का लिखित और मौखिक समझौता हुआ। लेकिन मिल प्रशासन ने तय समय के अंदर किसानों का भुगतान नहीं किया है। हमेशा किसानों से वादा खिलाफी की है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पिछली बार जब चीनी का विक्रय किया गया तो उसका 45 प्रतिशत पैसा मिल वालों ने किसानों को न देकर अन्य मद में खर्च कर दिया। इस बार भी किसानों से धोखा किया जा रहा है। किसानों की मांग है कि इस बार चीनी मिल जब नई चीनी और एथनॉल की बिक्री करे तो उसका शत प्रतिशत धन किसानों को भुगतान किया जाए। डीएम चीनी और एथनॉल को अपने नियंत्रण में लेकर बिक्री कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांग पूरी नहीं होती है तो किसान चीनी बिक्री पर स्वयं रोक लगा देंगे और मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान यदि कोई अव्यवस्था होती है या कोई घटना घटित होती है तो सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और मिल प्रबंधन की होगी। कहा यदि छह जनवरी तक शासन भुगतान का निर्णय नहीं करता है तो आठ जनवरी को दोपहर 12 बजे किसान मिल प्रबंधकों के खिलाफ मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे और गन्ना आपूर्ति भी रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed