{"_id":"594677664f1c1bc9388b4b63","slug":"i-could-no-kill-myself","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां, मार सके न कोय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में कार के परखचे उड़े, कार चालक को खरोंच तक नहीं
सीएचसी पर तैनात डॉ. सामंतराव सामी रविवार की भोर चार बजे निजी कार से गोला जा रहे थे। गोला से तीन किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए, लेकिन कार चला रहे डॉक्टर को खरोंच तक नहीं आई।
बांकेगंज सीएचसी में तैनात डॉ. सामंतराव सामी अलसुबह चार बजे अपनी निजी कार से गोला जा रहे थे। इस दौरान बाबूपुर गांव के आगे अचानक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीण राम नरेश, आदित्य आदि ने कार के अंदर फंसे डॉक्टर को बाहर निकाला। इस दौरान वहां ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग यह देखकर दंग रह गए कि कार के परखचे उड़ने के बाद डॉक्टर को एक खरोंच तक नहीं आई थी। डॉक्टर को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि डॉक्टर की हालत सामान्य है।