फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband and father-in-law had killed the woman on suspicion of illicit relations

अवैध संबंधों के शक में पति व ससुर ने की थी महिला की हत्या

Sat, 31 Jul 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law had killed the woman on suspicion of illicit relations
26 जुलाई को गन्ने के खेत में मिला था महिला का शव
विज्ञापन

मितौली। चार दिन पहले गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति और ससुर को जेल भेज दिया है।
मितौली निवासी सोनू राठौर की पत्नी पुष्पा (28) का सोमवार को शव मिला था। पति की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पति सोनू और ससुर मदनलाल को हिरासत में लेते हुए कड़ी पूछताछ शुरू की थी, जिसमें वह टूट गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि उसको अपनी पत्नी पुष्पा के चरित्र पर शक था, जिसके कारण वह अपनी पत्नी को बाहर आने-जाने से रोकता था। घटना के दिन उसकी पत्नी बिना बताए घर से बाहर घास काटने के बहाने कहीं और चली गई। वह भी पत्नी के पीछे-पीछे चल दिया। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में खेत में ही झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर सोनू ने पुष्पा का रस्सी से लगा घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के पिता मदनलाल ने भी घटना को अंजाम देने में बेटे का सहयोग किया था। बाद में दोनों ने पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह करने के इरादे से मनगढ़ंत कहानी बताई। विवेचना के दौरान कई विरोधाभासी बातें प्रकाश में आईं, जिसके आधार पर पुलिस को दोनों पर शक हुआ और पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (रस्सी का टुकड़ा) भी बरामद करके दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed