{"_id":"6a251a165b4742ce5703e4f2","slug":"husband-accused-of-murdering-wife-arrested-in-encounter-in-lakhimpur-kheri-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
Sun, 07 Jun 2026 12:43 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:43 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में दहेज हत्या के आरोपी रोबिन अली को रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में विवाहिता की हत्या करने के आरोपी और पुलिस के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा खालसा गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सिंगाही थाना क्षेत्र के झाला मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने 25 वर्षीय पुत्री शहनाज का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व ढखेरवा खालसा गांव निवासी रोबिन अली के साथ किया था। मायके पक्ष के मुताबिक शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने शहनाज की मौत की सूचना दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटना के बाद से फरार था आरोपी
परिजनों का कहना था कि मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ निघासन शिवम कुमार और पढुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर के मुताबिक ढखेरवा खालसा गन्ना सेंटर तिराहा के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी रोबिन अली ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोबिन से तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।