फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hunger strike started today for EX MLA Death Case

पूर्व विधायक को न्याय दिलाने के लिए शुरू हुई क्रमिक भूख हड़ताल

Fri, 25 Sep 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
hunger strike started today for  EX MLA Death Case
पलिया के त्रिकोलिया गांव में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में त्रिकोलिया पढुआ निवासी पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा शुरू किया गया धरना प्रदर्शन गुरुवार से क्रमिक भूख हड़ताल में बदल गया। दोषियों पर कार्रवाई न होने और प्रशासन द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न करने को लेकर भूख हड़ताल में पहले दिन दस लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में दिवंगत पूर्व विधायक को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। सोमवार को ग्रामीणों को डीएम शैलेंद्र कुमार ने समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया। लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने से मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ धरना शुरू कर दिया। 16 दिन तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी जब प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगी तब गुरुवार को 17वें दिन से ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पुत्र का समर्थन करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में बुधवार को ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूर्व विधायक ने इस संबंध में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। जिसके बाद गुरुवार को सुबह से ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। पहले दिन भूख हड़ताल पर कौशल बाजपेई, कमलजी सिंह, सतेंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, शुभम शर्मा, सौरभ मिश्रा, मानू शुक्ला, गौतम सिंह, उमेश सिंह व सचिन गुप्ता बैठे।
विज्ञापन

कई किलोमीटर पैदल यात्रा कर पहुंचे 80 साल के दरबारी लाल
अपने चहेते पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्रा की मौत की खबर सुनकर नेपाल से सटे कड़िया डांगा में रहने वाले 80 वर्षीय बाबा दरबारी लाल अपने आप को रोक न सके। कई किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करते हुए वह त्रिकोलिया पढुआ पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे और पूर्व विधायक की तस्वीर देखकर अपने आंसू न रोक सके। बताया कि वह उनके काफी करीबी थे और उनका दिल से सम्मान करते थे। ऐसा विधायक न आज तक हुआ है और न ही आगे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed