फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hot sun and heat Logbag upset

कड़ी धूप और गर्मी से लोगबाग परेशान

Mon, 11 May 2015 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hot sun and heat Logbag upset
मई का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने शबाब पर आ गई है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। बढ़ते तापमान के साथ लोगों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। लोग गर्मी जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। गर्मी के साथ बिजली के भी दगा देने से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को सुबह से ही धूप इतनी चटक थी कि लोगों को बाहर निकलने के लिए बड़ी हिम्मत जुटानी पड़ रही थी। कड़ी धूप से बचाव के लिए महिलाओं को अपना पूरा वदन ढक कर निकलना पड़ा। उधर पुरुषों ने सिर पर कैप लगाकर अपना बचाव किया।
विज्ञापन

कड़ी धूप के कारण सोमवार को सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम चार बजे के बाद ही जब कुछ धूप ढली तो सड़कों पर रौनक लौट आई। शाम के समय मौसम कुछ ठंडा हुआ तो लोग घरों से बाहर निकल आए। भीषण गर्मी के साथ अभी से जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को स्कूल से वापसी के समय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा चढ़ा लोग परेशान
पलियाकलां।
दिन पर दिन तेज हो रहे पारे से लोगों परेशान हो उठे हैं। तेज धूप सुबह से ही लोगों को भरी दोपहरी का एहसास करा रही है। हवा चलने के बाद भी बढ़े पारे के कारण लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। दिन में धूप से बचने के लिए लोगों ने छाते आदि का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed