{"_id":"62a394bfbf34f26dec4749f4","slug":"hospital-seizes-on-complaint-of-abortion-lakhimpur-news-bly487848978","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात की शिकायत पर अस्पताल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात की शिकायत पर अस्पताल सीज
विज्ञापन
फरधान। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर छापा मारा मगर मौके पर न तो संचालक मिला और न ही कोई डॉक्टर। इस पर टीम अस्पताल सीज होने का नोटिस चस्पा कर लौट आई। अब अगर अस्पताल खुलता है तो संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
गोला रोड पर शहर से सटे मोहल्ला उदयपुर में न्यू लाइफ हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। बताते हैं कि बीते दिनों यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने यहां आया था। जहां अस्पताल की तथाकथित महिला डॉक्टर ने असुरक्षित गर्भपात कर दिया। महिला की हालत बिगड़ गई। यह देख तीमारदार अपने मरीज को आनन फानन में दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले गया।
पत्नी का इलाज कराने के बाद उस व्यक्ति ने डॉक्टर मीना से बातचीत करते हुए उसका यह वीडियो बना लिया था। वीडियो में अस्पताल की संचालिका और तथाकथित महिला डॉक्टर खुद स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने अब तक सैकड़ों गर्भपात किए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद महिला डॉक्टर ने अस्पताल के बाहर लगा बोर्ड हटा लिया लेकिन अस्पताल चलता रहा।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ के निर्देशन में सीएचसी अधीक्षक फरधान डॉ. अमित वाजपेयी एक टीम के साथ हॉस्पिटल में जांच करने पहुचे लेकिन कोई नही मिला। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल सीज करने की नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अब अगर किसी भी दिन अस्पताल खुला मिला तो रिपार्ट दर्ज कराई जाएगी।