फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hopefully, now Palia will not become an island during floods

Lakhimpur Kheri News: उम्मीद करें, अब बाढ़ में टापू नहीं बनेगा पलिया

Thu, 03 Apr 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hopefully, now Palia will not become an island during floods
पलिया शारदा नदी के पास आयो​जित कार्यक्रम को संबो​धित करते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। सं
पलियाकलां। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को शारदा नदी के किनारे अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम से होने वाले चैनलाइजेशन का भूमि पूजन किया। यहां उन्होंने 48 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि हर साल आने वाली बाढ़ से नुकसान नहीं होगा और पलिया टापू बनने से बच जाएगा।
विज्ञापन

22.23 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले शारदा नदी में कार्य समेत 48 परियोजनाओं का लोकार्पण व 20 परियोजनाओं का शिलान्यास करने सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शारदा नदी तट पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निजात दिलाने के लिए बचाव कार्यों को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील जिलों में बाढ़ नियंत्रण पर किए गए कार्यों से कटान कम हुआ है, इससे खेत और मकान सुरक्षित हुए हैं। जनहानि शून्य रही है। बताया कि ड्रेजिंग से निकली मिट्टी, मौरंग और बालू से दोनों किनारों पर मजबूत तटबंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा - आज 24 घंटे बिजली मिल रही है और सरकार हर नागरिक की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार योजनाएं भी चला रही है।
संवेदनशीलता और धैर्य से कार्य करने की बात करने के साथ सिंचाई की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और नदी किनारे पानी के पास भूमि पूजन कर पोकलेन चालक धर्मा सिंह, विपिन गुर्जर, विशाल संदीप और विनोद को टीका लगाकर कार्य की शुरुआत कराई।

पलिया शारदा नदी के पास आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। सं

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed