फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   holi me tripal riding no

ट्रिपिल राइडिंग.. शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो जाओगे हवालात

Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
holi me tripal riding no
लखीमपुर खीरी। होली पर ट्रिपल राइडिंग व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने अभी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर यदि वाहन चलाते पकड़े गए तो आपको हवालात की सैर करनी पड़ सकती है। शहर और देहात क्षेत्रों में चिह्नित प्वाइंटों पर तैनात पुलिस ब्रथ एनालाइजर से जांच करेगी। शराब मिलने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

होली का पर्व सौहार्द से मनाने के लिए प्रशासन की तरफ से खासी सतर्कता बरती जा रही है। पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल रंग में भंग डालने की हिमाकत करने वाले हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेगा। एसपी पूनम ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई विवाद होने पर आला अफसरों को इसकी सूचना तुरंत देने को कहा है। होली पर शराब पीकर और ट्रिपल राइडिंग करने वालों की इस बार खैर नहीं होगी। अक्सर लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। इससे बवाल होने की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं नशे की हालत में ट्रिपल राइडिंग करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती है। हुड़दंगियों से निपटने के लिए एसपी ने प्लान तैयार किया है। पुलिस तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवकों की ब्रथ एनालाइजर से जांच करेगी। यदि शराब पीने होने की पुष्टि हुई तो उन्हें हवालात का रास्ता दिखाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटेगी। अभी से ट्रिपल राइडिंग व सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्रथ एनालाइजर से नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed