{"_id":"5e5d36068ebc3ec75f4f75f4","slug":"holi-festival-lakhimpur-news-bly3981063179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर गुलाल के संग बाजार पर चढ़ने लगा होली का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर गुलाल के संग बाजार पर चढ़ने लगा होली का रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। रंगों के त्योहार होली को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसको लेकर बाजार में रंग, अबीर गुलाल के साथ ही रेडीमेड चिप्स और कचरी बिकने को तैयार है। वहीं दुकानदारों ने भी होली को लेकर अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया हैं।
होली के त्योहार को लेकर शहर की स्टेशन रोड, मेला रोड की दुकानों में रंग, अबीर, पिचकारी और अन्य सामान आना शुरू हो गया है। इसके अलावा परचून की दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्टून मास्क आए हैं। इसके अलावा रेडीमेड चिप्स, पापड़, रंगीन कचरी आदि को भी बेचने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बच्चों के लिए गुलाल गनन और कलर फायर के साथ ही अन्य पिचकारियां आईं हैं। जिनके रेट तो फिलहाल ज्यादा है लेकिन यह पिचकारियां बच्चों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। मैजिक बैलून भी इस बार बच्चों के आकर्षक का केन्द्र रहेगा। मुखौटों में भी विभिन्न प्रकार के मुखौटे इस बार बाजार में आए हैं। जो बीस रुपये से दो सौ रुपये तक उपलब्ध हैं।
रेडीमेड चिप्स और कचरी के रेटों में इजाफा
इस बार होली में रेडीमेड चिप्स व कचरी आदि में इजाफा हुआ है। एक किलो चिप्स रेडीमेड खरीदने के लिए दो सौ रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। जबकि कचरी आदि भी पचास रुपये से ढाई सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
पैकेट वाले गुलाल का दिखा चलन
इस बार होली में खुले गुलाल की जगह पैकेट वाले गुलाल का चलन दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए है कि बाजार में ज्यादातर दुकानदार पैकेट वाला गुलाल बेच रहे हैं। खुले गुलाल में सिंथेटिक रंगों की मात्रा अधिक होने के कारण इस बार पैकेट वाले हर्बल गुलाल को बेचने के लिए दुकानदार यहां लाए हैं।