फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hidle employees against privatisation

बिजलीकर्मियों की हड़ताल से पहले डीएम ने कंट्रोल रूम बनाया

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
hidle employees against privatisation
लखीमपुर खीरी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल पांच अक्तूबर से प्रस्तावित है, जिससे पहले ही शासन के निर्देश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 17 में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। साथ ही 24 घंटे शिकायत दर्ज करने के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। बिजली के संबंध में कोई भी उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 05872-278100, 259985, 8009022200 पर अग्रिम आदेशों तक शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने अपर एसडीएम पूजा यादव को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया है, जो कंट्रोल रूम का नियमित संचालन कराएंगी। कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली शिकायतों का विवरण एक रजिस्टर पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील मामलों में एडीएम और एएसपी को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के दौरान उपभोक्ताओं क ा ध्यान रखने और आपात स्थिति में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रथम पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक आईटीआई के अनुदेशक वीरेंद्र कुमार, विपणन निरीक्षक कृष्ण प्रकाश, डीआईओएस कार्यालय के सहायक तौसीफ, सफाईकर्मी सलमान अहमद की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय पाली में अपरान्ह दो से रात 10 बजे तक अनुदेशक अमित कुमार, एमबीएचडब्ल्यू फरधान संतोष गुप्ता, खांडसारी विभाग की अंजू श्रीवास्तव और अशोक कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे ही तृतीय पाली में अनुदेशक राकेश कुमार, संजय कुमार वर्मा, सुनील मिश्रा और हरेराम की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि अनुदेशक पारसनाथ को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed