{"_id":"5d470d1ac9d82f19099edfa0a0cb9bf4","slug":"herd-of-wild-elephants-in-dhuskia-reach-population-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुसकिया में आबादी तक पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुसकिया में आबादी तक पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, अफरातफरी
चंदनचौकी
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र से निकलेे लगभग तीन दर्जन हाथियों के झुंड ने थारू ग्राम बलेरा के खेतों में दर्जनों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। वहीं एक किसान की बोरिंग को उखाड़कर पाइप को फाड़ दिया। हाथियों के झुंड ने एक किसान के खेत में छील कर रखा एक डनलप गन्ना भी खा लिया और धुसकिया गांव की आबादी तक पहुंच गए। इससे यहां अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने हिम्मत कर पटाखे आदि दगाकर उन्हें वापस जंगल में खदेड़ा।
बृहस्पतिवार की रात दुधवा के जंगल से निकले लगभग तीन दर्जन हाथियों के झुंड ने थारू ग्राम बलेरा के खेतों में धावा बोल दिया और खेतों में गेहूं की सिचाईं कर रहे किसानों को दौड़ लिया। झुंड ने किसान हरि पुत्र गंठू की बोरिंग को उखाड़ दिया और खेत में फैले प्लास्टिक पाइप को फाड़ डाला।
इसके बाद झुंड ने किसान प्रेमसागर का दस बीघा, बदलू का सात बीघा, रामनरेश का दस बीघा, पूरन राना का पांच बीघा, नेकीराम का सात बीघा, वासुदेव का आठ बीघा, सेतादेवी का चार बीघा, कढेरा का दो बीघा, रामजीवन का छह बीघा गेहूं तथा भज्जी के तीन बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया और किसान राम औतार के खेत में सप्लाई के लिए छील कर रखे एक डनलप गन्ने को खा लिया। इसके बाद हाथियों का झुंड थारू ग्राम धुसकिया की आबादी तक पहुंच गया और इससे यहां अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत कर उनको पटाखे दाग कर वापस खदेड़ा।