{"_id":"691b66f4c23f175492064d23","slug":"herbal-and-light-makeup-is-now-in-trend-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-161343-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब हर्बल और हल्के मेकअप का ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब हर्बल और हल्के मेकअप का ट्रेंड
Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
इति बघेल
- फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।
लखीमपुर-खीरी। सहालग में इस बार हर्बल व हल्के मेकअप का ट्रेंड चल रहा है। दुल्हनों के साथ पार्टी में जाने वाली महिलाएं इसकी मांग ज्यादा कर रही है। इसलिए ब्यूटी पार्लरों में रौनक देखी जा रही है।
पार्लर संचालकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस सीजन में महिलाएं नेचुरल लुक को प्राथमिकता दे रही हैं। पार्लर संचालक अभिनव मेहरोत्रा बताते हैं कि शादी के मौसम की शुरुआत के साथ काम में आम दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। महिलाएं फेशियल, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट के लिए लगातार बुकिंग करा रही हैं। खासकर हर्बल प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने की वजह यह है कि ये त्वचा पर हल्के और सुरक्षित माने जाते हैं। कोरियन स्किन केयर की लोकप्रियता चमकदार और ग्लोइंग स्किन देने की क्षमता के कारण बढ़ी है।
दूसरे संचालक शिवम बताते हैं कि शादी सीजन में लोग फेशियल वैक्सिंग जैसी सर्विसेज लेना पसंद करते हैं, ताकि वो अपनी पार्टी में अच्छे दिखें और दुल्हन शादी से पहले सैलून की सारी सर्विसेज लेती हैं, ताकि वो दुल्हन के लुक में और अच्छे दिखें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आधुनिक दुल्हनें अब भारी मेकअप की बजाय स्किन टोन के अनुसार नैचुरल शेड़, ग्लॉसी बेस, न्यूड कलर्स और मिनिमलिस्ट लुक पसंद कर रही हैं। हेयर ट्रीटमेंट में स्मूदनिंग, केराटिन और स्पा सेवाओं की मांग भी बढ़ी है। कुल मिलाकर शादी सीजन ने ब्यूटी इंडस्ट्री में नई ऊर्जा भर दी है और हर्बल व हल्के मेकअप का ट्रेंड महिलाओं में खासा लोकप्रिय हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह हैं दाम
हेयर हाइलाइट - 150 रुपये
हेयर स्पा - 849 रुपये
क्लीनअप त्वचा - 499 रुपये
ब्राइडल मेकअप - 5000 से शुरुआत
पार्टी मेकअप - 1500 से शुरुआत
फेशियल - 1000 से शुरुआत
हेयर ट्रीटमेंट - 7000 से शुरुआत
-- -- -- -- -- -- -
हर्बल और कोरियन स्किन प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी है, क्योंकि ये त्वचा के लिए हल्के और सुरक्षित माने जाते हैं। ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और फेशियल की बुकिंग लगातार हो रही है।
- इति बघेल, पार्लर संचालक
-- -- -- -- -- -- -- --
सहालग में ज्यादा समय बाहर रहना पड़ता है। इसलिए मैं ऐसा मेकअप चाहती हूं, जो हल्का हो और लंबे समय तक फ्रेश दिखे। हर्बल और कोरियन प्रोडक्ट्स चेहरे पर अलग ही ग्लो देते हैं।
- कीर्ति वर्मा, ग्राहक

इति बघेल- फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।