{"_id":"5db1e4888ebc3e017a2129cf","slug":"henging-lakhimpur-news-bly381567862","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के मकान में नौकर का लकटता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के मकान में नौकर का लकटता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सिविल लाइंस में एक सराफ के मकान में बृहस्पतिवार को घरेलू नौकर का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। नौकर के गले में उसी की बेल्ट कसी थी। पोस्टमार्टम में खुदकुशी के संकेत मिले हैं। वहीं नौकर के घर वालों ने घटना के बारे में कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया।
नौकर राजेश कश्यप (32) शहर से सटे गांव सलेमपुर का रहने वाला था। वह सिविल लाइंस निवासी सराफ और प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले आशीष गुप्ता के यहां करीब तीन वर्षों से घरेलू नौकर था। आशीष ने बताया कि किन्हीं कारणों से राजेश दो दिन से काम पर नहीं आया। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने ड्राइवर को उसके घर भेजा। ड्राइवर उसे सुबह करीब नौ बजे उसे उनके लेकर घर आया। इसके बाद आशीष और परिवार के अन्य लोग अपने काम से चले गए। घर पर सिर्फ महिलाएं रह गईं।
घर की महिलाओं के मुताबिक वे धनतेरस की पूजा की तैयारी को लेकर व्यस्त थीं। राजेश को दूसरे तल पर कमरे में साफ सफाई करने के लिए भेज दिया था। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो शक हुआ। ऊपर जाकर देखा तो उसका शव जीने के डोर होल्डर से लटक रहा था। उसके गले में उसी की ही बेल्ट कसी थी। यह देख घर में हलचल मच गई। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। राजेश के परिवार वालों को बुलाकर घटना का कारण पूछा, मगर वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। उधर मृत अवस्था में राजेश के पैर पूरी तरह से फर्श से लगे होने से आत्महत्या पर सवाल उठे, हालांकि इंस्पेक्टर सदर अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक राजेश की जीभ आदि निकली हुई थी। पोस्टमार्टम कराया गया तो हैंगिंग ही पाया गया। इस पर फिलहाल तो मामला खुदकुशी का ही माना गया है, हालांकि इसके कारण साफ नहीं हो पाए हैं।