फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy polling day May be bullying

मतदान के दिन भारी पड़ सकती है दबंगई

Thu, 26 Nov 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसलिए गड़बड़ी फैलाने वालों और मतदान के दिन आने वाली दिक्कतों की निगरानी के लिए 15 जोनल और 56 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

 सभी मजिस्ट्रेटों को पहले चरण के मतदान से पहले मतदान केंद्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। वहीं 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में अति संवेदनशीन प्लस और लंबी दूरी वाले मतदान केंद्रों पर आने वाली दिक्कतों को देखते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदी में चार जोनल 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पसगवां में पांच जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, मितौली में तीन जोनल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और बेहजम में तीन जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट बढ़ाए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट गांवों का भ्रमण कर चुनावी माहौल पर नजर रखेंगे। डीडीओ ने बताया कि यह सख्ती इसलिए की जा रही है कि मतदान के दिन प्रत्याशी या उनके समर्थक किसी तरह की गड़बड़ी न फैला सकें। उन पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों के एक दिन का वेतन कटा
डीएम किंजल सिंह ने दूसरे चरण के चुनाव की समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति कुल छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिन अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध किया गया है, उनमें से एके द्विवेदी, एसडीओ सीडी 4 लोक निर्माण विभाग, रामराय, एसडीओ राजकीय राज मार्ग, रमेश बाबू, तहसीलदार सदर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट रोशननगर शामिल हैं।

मतदान के दिन रहेगा अवकाश
प्रभारी एडीएम/एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए मतदान के दिन चरणवार संबंधित ब्लाकों में स्थित दुकानों, वाणिज्यिक अधिष्ठानों तथा अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा तथा अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे काम नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed