{"_id":"6018504a8ebc3ef8ec0f0618","slug":"heavy-fog-slowed-down-the-speed-of-vehicles-people-suffering-from-cold-wave-and-melting-lakhimpur-news-bly43567984","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, शीतलहर और गलन से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, शीतलहर और गलन से लोग रहे बेहाल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रहने के कारण वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके। इससे पहले रविवार की रात को भी काफी घना कोहरा छाया रहा था, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। हवा ने साथ दिया तो बारिश भी संभव है।
तराई में कई दिनों से घना कोहरा और शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में गलन के प्रकोप से लोगों को घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सोमवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जो ठंड से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। दोपहर बाद धूप निकलेगी। गुरुवार से शुक्रवार तक बादल छाए रह सकते हैं। बारिश भी संभव है।
धूप निकली, गलन से लोगों को मिली राहत
बांकेगंज। पिछले कई दिनों से कोहरे और गलन का प्रकोप सोमवार को धूप निकलने के बाद न के बराबर रहा। धूप खिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिम से चली ठंडी हवाओं और कोहरे के प्रकोप ने मौसम को पूरी तरह से सर्दी के आगोश में ला दिया था। दिन में सूरज न निकलने और सुबह शाम गलन बढ़ने के बाद लोग गर्म कपड़ों में दुबकने को विवश हो गए थे। घर हो या दुकान लोग हीटर या ब्लोअर के सहारे ही रहे, लेकिन सोमवार को धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
घने कोहरे के साथ गलन और बढ़ी
अमीरनगर। सोमवार को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंडक से लोग बाहर निकले तो ठिठुर गए। एक सप्ताह से खराब चल रहे मौसम के बाद लगातार गलन बढ़ती ही जा रही है। ठंड का असर अब व्यापारियों पर पड़ने लगा है। कस्बे की मार्केट में सन्नाटे का असर दिखाई पड़ रहा है। खेती-बाड़ी का काम करने वाले किसान, मजदूरों पर भी ठंड का असर पड़ रहा है। घने कोहरे में मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ गई। 12 बजे हल्की धूप निकलने से लोगों को गलन से राहत मिली। संवाद
कोहरे के चलते गन्ना भरा डनलप पलटा
बिजुआ। रविवार रात को कोहरे ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए, जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहनों को काफी दिक्कत हुई। कोहरे की वजह से इटकुटी की तरफ से गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल आ रहे किसान का डनलप बिजली उपकेंद्र के पास पलट गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। संवाद