फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five children died in 15 days after drinking contaminated water in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में दूषित पानी पीने से 15 दिनों में पांच बच्चों की मौत, नौ बीमार

Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
सार

मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया में दूषित पानी पीने से बच्चे बुखार और दस्त की चपेट में आ रहे हैं। 15 दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ बच्चे बीमार हैं। 

विज्ञापन
Five children died in 15 days after drinking contaminated water in Lakhimpur Kheri
स्थानीय लोगों से जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे के एक मोहल्ले में शुक्रवार को बुखार और दस्त से दो बच्चों की मौत हो गई। 15 दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। शनिवार को एसीएमओ व सीएचसी मोहम्म्दी की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल कर जांच के लिए सैंपल लिए।  

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि मोहम्मदी के मोहल्ला सरैंया में बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर जांच शुरू कराई गई थी। प्रथम दृष्टया जांच में बच्चों की मौत का कारण बुखार और दस्त आना बताया गया है। हालांकि एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने भी शनिवार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया। 

विज्ञापन

बुखार और दस्त से हुई मौत 

डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सरैंया निवासी ढाई वर्षीय अयात पुत्र गुड्डू, 14 माह की उमरा पुत्री नूर मोहम्मद की मौत हुई थी। जबकि चार दिन पहले चार वर्षीय अजान पुत्र उस्मान की मौत हुई थी। जांच में इनकी मौत की वजह बुखार और दस्त सामने आया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों की मौत 15 दिन पहले हुई थी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारण बच्चे दस्त और बुखार की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम को पानी की जांच कराने के लिए कहा गया है। जांच के दौरान किसी भी बच्चे में खसरा के लक्षण नहीं मिले हैं। बावजूद इसके एएनएम के नेतृत्व तीन टीमें लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। शनिवार को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की जांच के लिए 10 बच्चों के सैँपल लिए गए। कुछ लोग जांच कराने में आना कानी कर रहे हैं।

472 घरों में बुखार पीड़ित मिले नौ बच्चे

बच्चों की मौत होने बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने एंटीलार्वा का छिड़काव कराते हुए घर घर सर्वे कराया है। इसमें नौ बच्चे बुखार से पीड़ित मिले हैं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के मामले में मोहल्ला सरैंया में 12 टीमे लगाकर 472 घरों का डोर टू डोर सर्वे कराया गया है। इसमें नौ बच्चे बुखार से पीड़ित मिले हैं। तीन टीमें लगाकर 76 बच्चों का टीकाकरण कराया गया। 

जांच के लिए 61 सैंपल लिए गए। हालांकि डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया व टाइफाइड की जांच निगेटिव आई है। पांच बच्चों में से तीन की मौत बुखार एवं डायरिया से हुई है। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। इसमें मौत का कारण दूषित पेयजल होना बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed