फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

ऑफिस पर लिपिक का कब्जा, एसीएमओ को मिली गैलरी

Sun, 31 Oct 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी में गैलरी में बैठ कर प्रमाण पत्र बनाते एसीएमओ। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएमओ कार्यालय में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब तक अंदर खाने मची उठा पटक अब खुलकर सामने आ गई है। इस क्रम में शनिवार को एसीएमओ के कमरे में एक लिपिक ने ताला जड़ दिया। इस कारण वह शनिवार को गैलरी में बैठकर काम करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस के एसीएमओ कार्यालय पर शनिवार को कब्जा हो गया। बताते हैं कि एक लिपिक ने उसमें अपना ताला डाल दिया। इससे दरवाजे में ताला लगा देख एसीएमओ पूरे दिन गैलरी में काम करने के लिए मजबूर हो गए। बताया जाता है कि इसके पीछे कब्जेदारी का मामला बताया जाता है। हालांकि एसीएमओ को बैठने के लिए सीमएओ की ओर से ऑफिस दिया गया था। मगर, एक लिपिक उस पर अपना हक जता रहे हैं। इसलिए शनिवार को उसमें ताला डाल दिया। बैठने के लिए अन्य कमरा न मिलने के कारण एसीएमओ वहीं गैलरी में ही कुर्सी मेज पर बैठकर काम निपटाने लगे।
विज्ञापन

एसीएमओ के कमरे में ताला लगना और गैलरी में उनका बैठकर काम करना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम का कहना है कि बैठने के लिए दूसरी मंजिल पर उन्हें एक कमरा मिला था। मगर, शनिवार को ऑफिस पहुंचे तो दरवाजे में ताला लगा मिला। ताला किसने और क्यों डाला है। इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में सीएमओ साहब हो अवगत कराएंगे। फिलहाल काम प्रभावित न हो इसलिए गैलरी में ही कुर्सी मेज डलवाकर काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed