{"_id":"61648b318ebc3e29920d0c9e","slug":"health-lakhimpur-news-bly4626015132","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 अंत्योदय कार्ड धारक हुए आयुष्मान, मिला गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 अंत्योदय कार्ड धारक हुए आयुष्मान, मिला गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड देते सदर विधायक योगेश वर्मा
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें 75 लोगों को कार्ड दिए गए।
सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी लाभकारी स्वास्थ्य योजना है। इसमें पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने की गारंटी मिलती है। एसीएमओ डॉ. बीसी पंत ने कहा कि गोल्डन कार्ड पर पांच लाख तक का निशुल्क इलाज एवं जीवन रक्षक दवाओं की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कल्याणकारी सोच से ही योजना का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड दिए जा रहे हैं, जिससे गरीब भी अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे।
एसीएमओ ने आयुष्मान योजना का लाभ और सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी दी। डीजीएम अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि लाभार्थी जनसेवा केंद्र या सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते है। इलाज एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर आयुष्मान मित्र से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. अश्विनी कुमार, सीएचसी फरधान अधीक्षक डॉ. अमित बाजपई, डीपीसी अक्षत अग्रवाल, डीआईएसएम आशुतोष श्रीवास्तव, सीएचओ दीपा, विकास, हेमलता, विश्वजीत, सोमेश, माधवेंद्र, रहुवंश आदि मौजूद रहे।