{"_id":"616483988ebc3e48933bddca","slug":"health-lakhimpur-news-bly462596881","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया हॉस्पिटल के डॉक्टर पर रपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया हॉस्पिटल के डॉक्टर पर रपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ निवासी सत्यनारायण वाजपेई की ओर से कोर्ट के आदेश पर माया हॉस्पिटल के डॉक्टर और आशा वर्कर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिजुआ निवासी सत्यनारायण बाजपेई ने बताया कि 25 मई 2021 को उनकी गर्भवती पत्नी का आशा और माया अस्पताल के डॉ. धर्मवीर मौर्य ने लापरवाही से ऑपरेशन किया। इससे पुत्री को जन्म देने के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। वह इलाज के लिए पत्नी को दूसरी जगह ले गए। नेपालापुर के डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल वालों ने उनसे से डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे, जो लौटाए नहीं। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डॉ. धर्मवीर मौर्य, कर्मचारी सुमित, आशा वर्कर सुमन देवी और मोहिनी देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।