फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आइए करिए रक्तदान

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर यानी कल राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें 18 से 60 साल तक के स्वस्थ लोग रक्तदान कर सकते हैं। महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह बताते हैं कि एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करता है तो वह किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद के घर में खुशियां लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। शरीर 24 घंटे के भीतर ही दिए गए रक्त की भरपाई कर लेता है। एक यूनिट में करीब 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। कोई भी 18 से 60 साल की उम्र का स्वस्थ व्यक्ति तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। नियमित ऐसा करने वालों में रक्त सहित कई प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांचें मुफ्त में हो जाती हैं। इसमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
18 से 60 साल के व्यक्ति व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। वजन 45 किलो से अधिक होना चाहिए। हृदय रोग संबंधित किसी प्रकार की बीमारी न हो। व्यक्ति इंसुलिन न लेता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान के फायदे
दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। कैंसर होने का खतरा कम रहता है। वजन कंट्रोल करने में मददगार। नियमित रक्तदान करने से आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इससे ज्यादा कैलोरी और वसा बर्न होता है और पूरे शरीर को फिट रखता है। रक्तदान करने से शरीर में नई कोशिकाओं का सृजन होता है।

खून न तो बाजार में बिकता है और न ही बनता है। यह ब्लड बैंक को लोगों के रक्तदान से मिलता है, जिससे विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की जान बचती है। रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
- डॉ. सीएस सिंह, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed