फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

विधायक के पत्र पर हरकत में आया प्रशासन : गोला सीएचसी को कोविड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू

Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। ऑक्सीजन की कमी के चलते नगर क्षेत्र में हुई मौतों का हवाला देते हुए भाजपा विधायक अरविंद गिरि के जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के बाद शुक्रवार को तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। आक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता के साथ उसका गोला सीएचसी को कोविड सेंटर बनाने पर जोर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने नगर क्षेत्र में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले दोनों सप्लायर को फटकार लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने खाली ऑक्सीजन के सिलिंडर दबाकर रख लिए हैं उन्हें शीघ्र एकत्र किया जाए। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर की एक खेप रिफिल करवाने के लिए रुद्रपुर (उत्तराखंड) भेजी। साथ ही गोला सीएचसी को कोविड अस्पताल के तौर पर विकसित करने की तैयारी भी शुरू कर दी । इसके तहत सिलिंडर सीएचसी में रखे जाएंगे। जल्द ही चिकित्सक की संस्तुति पर गैस सिलिंडर को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सप्लायर को ऑक्सीजन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का मेडिकल लाइसेंस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद तहसील और जिला प्रशासन एक्शन में आया है। समाज सेवी संगठन, गोला क्लब सहयोगियों का भी साथ मिलने लगा है। प्रयास है कि कुंभी, मैलानी, गोला, बिजुआ सीएचसी में आपातकालीन समस्या से निपटने के लिए 55 बेड ऑक्सीजन से युक्त हों। सीएमओ, एसीएमओ, एसडीएम सहित आला अफसरों को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि कोरोना महामारी के आपदा काल में कुंभी, मैलानी, गोला, बिजुआ के स्थानीय चिकित्सा संसाधनों एवं डॉक्टरों को बाहर न भेजा जाए। उम्मीद है कि ऑक्सीजन की समस्या शीघ्र दूर होगी। किसी की ऑक्सीजन के अभाव में मृत्यु नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद गिरि, विधायक गोला
-
गोला सीएचसी में कोविड सेंटर शुरू करने की तैयारी चल रही है। ऑक्सीजन की समस्या है, उसका निदान होते ही कोविड सेंटर शुरू किया जाएगा। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
-
गोला सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने के लिए रुद्रपुर भेजे गए हैं। नगर में दो सप्लायर हैं, दोनों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जो सिलिंडर लोगों ने अपने पास रख लिए हैं, उनको इकट्ठा करवाने के बाद सीएचसी में रखा जाए और डॉक्टर जिसे कहें उसे उपलब्ध कराया जाए।
-अखिलेश यादव, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed