{"_id":"5ff34e7f8ebc3e3f527cfd25","slug":"health-lakhimpur-news-bly432543485","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ आयुर्वेद और 13 होम्योपैथ डॉक्टरों को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ आयुर्वेद और 13 होम्योपैथ डॉक्टरों को मिली तैनाती
विज्ञापन
लखीमपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देते सांसद व विधायक। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आयुर्वेद एवं होम्योपैथ चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को जिले को 22 डॉक्टरों की सौगात मिली, जिसमें नौ डॉक्टर आयुर्वेद एवं 13 डॉक्टर होम्योपैथ के हैं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नव नियुक्त डॉक्टरों को लोगों की सेवा करने की प्रेरणा दी, वहीं एनआईसी में डीएम की मौजूदगी में खीरी सांसद और सदर एवं श्रीनगर विधायक ने डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए। इसी के साथ जिले में तीन योग वेलनेस सेंटर का भी शुभारंभ हुआ।
उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग के नवचयनित नौ आयुर्वेद एवं 13 होम्योपैथ के डॉक्टरों को सोमवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक सदर योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी एवं डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डीके द्विवेदी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. सरोज वर्मा ने नियुक्ति पत्र दिए। वर्चुअल संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, इसलिए सभी लोग शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में बीमारी का अच्छा और बेहतर इलाज है। वहीं योग और वेलनेस सेंटर हेल्थ टूरिज्म का अच्छा एवं बेहतर माध्यम होगा। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय,अंबरीष सिंह आदि मौजूद रहे।
.
होम्योपैथिक चिकित्सक
डॉ. धर्मराज-खमरिया, डॉ. नीरज अनुरागी-चंदन चौकी, डॉ.अजय वैश्य-अल्लीपुर, डॉ. नीरज श्रीवास्तव-पिपरा गूम, डॉ. विवेक रंगलानी-झंडी राज, डॉ. विनीता सिंह-पिपरिया धनी, डॉ. सुप्रिया त्रिवेदी-पुरैना, डॉ. स्वाति वर्मा- पचपेड़ा, डॉ. संजीदा बानो-पलिया, डॉ. अभिषेक वर्मा-नझोटा, डॉ. उषा भट्ट-सिंगनिया, डॉ. प्रियंका-सुंडा एवं डॉ. प्रियंका यादव-लौकही।
विज्ञापन
.
आयुर्वेदिक चिकित्सक
डॉ. आराधना सिंह जलालपुर, डॉ. काकुल गुप्ता सुंदरवल, डॉ. योगेंद्र कुमार मैलानी, डॉ. शालिनी भीखमपुर, डॉ.नीलम वर्मा बेलरायां, डॉ. सुदीप तिवारी बांकेगंज, डॉ. विनय भारती रामपुरगोकुल, डॉ. मनोज यादव बेती सहदेव, डॉ. अजय नाग खरवहिया नंबर दो।
.
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया योग वेलनेस सेंटर का लोकार्पण
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सूबे के 142 योग वेलनेस सेंटर का वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण किया। शहर के नसीरुद्दीन मौजी भवन में संचालित योग वेलनेस सेंटर के कुलदीप वर्मा ने बताया कि निरंतर योग का अभ्यास कर निरोगी बना जा सकता है। इसलिए लोगों को योग का अभ्यास कराने के लिए नसीरुद्दीन मौजी भवन सहित फूलबेहड़, ओयल आदि में योग वेलनेस सेंटर संचालित हैं, जिनका सोमवार को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। सोमवार सुबह योग सहायक सीमा देवी ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि कराया। संवाद