फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

लोगों को कोरोना का खौफ नहीं..मास्क लगा रहे न कर रहे कोविड गाइड लाइन का पालन

Sat, 02 Jan 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर के खपरैल बाजार में बिना मास्क के खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ब्रिटेन के बाद यहां भी कोरोना के नए रूप ने दस्तक दे दी है, मगर लोग सतर्क नहीं है। प्रशासन की तमाम पाबंदियों का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। रोडवेज, निजी बस अड्डा हो या भीड़भाड़ वाली जगह, या फिर बाजार, हर जगह लोग बिना मास्क के देखे जा रहे हैं। यहां सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ब्रिटेन से कोरोना के नए रूप ने देश में भी दस्तक दी है। इसके बाद से प्रदेश में भी हाई अलर्ट है। फिर भी लोग लापरवाह हैं। बाजार, अस्पताल, बस स्टैंड आदि जगहों पर लोग न तो मास्क लगा रहे और न ही कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि खपरैल बाजार में शनिवार को काफी भीड़भाड़ रही, लेकिन लोग मास्क नहीं लगाए थे, न ही उनके बीच कोई सामाजिक दूरी थी। इतना ही नहीं दुकानदार भी कोरोना से बेखौफ दिखे। वे भी मास्क नहीं लगाए दिखे और न ही दुकानों पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच उचित दूरी रखी जा रही थी। यही हाल जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज और निजी बस अड्डे पर भी देखने को मिला। आलम यह है कि इक्का दुक्का लोग ही मास्क लगाकर सड़कों पर निकलते हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आंखें बंद किए हुए हैं। -
विज्ञापन

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 1370 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed