{"_id":"5f8b37b38ebc3e9b9575d9f8","slug":"health-lakhimpur-news-bly423755470","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात न मिलने पर एक पैथोलॉजी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजात न मिलने पर एक पैथोलॉजी सीज
विज्ञापन
पैथोलॉजी को सीज करता कर्मचारी
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कोई कागजात न दिखा पाने पर एक पैथोलॉजी को सीज कर दिया, जबकि एक बंद और एक दूसरी जगह शिफ्ट होने की बात पता चली।
नायब तहसीलदार अमित पांडे के नेतृत्व में सीएचसी प्रभारी बांकेगंज डॉ केके रंजन और थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला की मौजूदगी में दोपहर में टीम ने इलाहाबाद बैंक के पास हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर पर सबसे पहले छापा मारा। यहां मौजूद कर्मचारी सेंटर से संबंधित कोई कागजात टीम को नहीं दिखा सका। इस कारण टीम ने पैथोलॉजी को सीज कर एक हफ्ते में कागजात उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद टीम मोहल्ला दामोदरपुर में संचालित नेशनल पैथोलॉजी पहुंची। यहां पर ताला पड़ा मिला। पूछताछ करने पर मकान मालिक निजाम ने करीब दो महीने पहले पैथोलॉजी दूसरी जगह शिफ्ट होने की बात टीम को बताई। इस पर नायब तहसीलदार ने निजाम को भविष्य में वहां पर मेडिकल संबंधित कोई भी गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। फिर टीम मेन मार्केट स्थित सांई पैथोलॉजी पर पहुंची। यहां पर ताला पड़ा देख टीम वापस चली गई। नायब तहसीलदार अमित पांडे ने बताया कि शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एक पैथोलॉजी को सीज किया गया है। संवाद