{"_id":"5e5d0bc48ebc3eeb314f4401","slug":"health-lakhimpur-news-bly398045427","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि के 50 लाख से सुधरेंगे गोला के अस्पतालों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि के 50 लाख से सुधरेंगे गोला के अस्पतालों की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसके लिए विधायक अरविंद गिरि ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत और क्षेत्र के सभी पीएचसी, सीएचसी के अधीक्षकों, चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के सभी सीएचसी, पीएचसी की व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए अपनी निधि से 50 लाख रुपये देेने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि विधायक होने के नाते अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना नैतिक जिम्मेदारी है। जिसको लेकर जोहरा, दाउदपुर, मालपुर, मगदापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना मैलानी और कुंभी पीएचसी को सीएचसी में परिवर्तित किए जाने की आवश्यकता है। वहीं सीएचसी गोला को एक्स-रे मशीन के लिए पांच लाख रुपये दिए गए हैं।
बता दें कि नगर का सीएचसी वर्षों से अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी से जूझता रहा है। जहां डॉक्टरों, अधिकारियों के लिए आवास जर्जर हो चुके हैं वहीं ब्लॉक कुंभी, बांकेगंज, बिजुआ सहित 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी काफी समस्याएं हैं। सोमवार को विधायक अरविंद गिरि के सामने डॉक्टरों ने सुहेला, परेली, झाऊपुर पीएचसी में बिजली की समस्या, बिजुआ और मैलानी अस्पताल में इंटरलाकिंग कराने, पड़रिया तुला में पानी की समस्या सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। वहीं डॉ. डीके वर्मा ने गोला पीएचसी में रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, पीएचसी अधीक्षक डा.ॅ गणेश कुमार, अमित सिंह, एके शुक्ला, रामनरेश मौजूद रहे।
अस्पताल की व्यवस्था के लिए साथियों को सौंपी जिम्मेदारी
विधायक अरविंद गिरि ने पीएचसी गोला की व्यवस्था की देखरेख के लिए आनंद सोनी, सीएचसी के लिए गोपालकृष्ण शुक्ला, सिकंद्राबाद पीएचसी के लिए केशर आलमी, कुंभी पर अरविंद कुुमार, मुस्तफाबाद में बाबा अनुभवदास, बिजुआ सीएचसी पर डॉ. बच्चू सिंह, पड़रिया तुला में दिनेश गुप्ता, मूड़ा में बिट्टू सिंह और मैलानी पीएचसी पर नीरज वाजपेयी को दायित्व सौंपा।