{"_id":"5e1774568ebc3e87a91f48b8","slug":"health-lakhimpur-news-bly3913876172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावों का सच: नसबंदी के बाद बाइक से घर गईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावों का सच: नसबंदी के बाद बाइक से घर गईं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। बिजुआ सीएचसी में नसबंदी के बाद तमाम महिलाओं को घर जाने के लिए एबुंलेंस तक न मिल सकी। ऐसे में ठिठुरन भरे मौसम में वह बाइक से अपने घर को रवाना हुईं तो वहीं तमाम महिलाओं ने एंबुलेंस चालकों पर पैसे वसूलने के आरोप लगाए।
सीएचसी में नसबंदी शिविर में सर्जन टीम देर से पहुंची, ऐसे में नसबंदी देर शाम तक होती रही। गुरुवार को शिविर में शाम छह बजे तक 23 महिलाओं की नसबंदी के ऑपरेशन किए गए। जिसके बाद महिलाओं को घर भेजने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। तमाम महिलाएं बाइक से घर गईं। वहीं बोझवा, भीरा, इटकुटी समेत कई गांवों की महिलाओं ने एंबुलेंस चालकों पर घर भेजने के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया।