{"_id":"5da4b0c18ebc3e01376aa5b0","slug":"health-lakhimpur-news-bly380197656","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त बोले - टाइमपास करने के लिए नहीं रखे गए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त बोले - टाइमपास करने के लिए नहीं रखे गए डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शासन द्वारा जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखीमपुर पहुंचे। सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, वहां से ऐसा मूड बिगड़ा कि कलक्ट्रेट में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में काफी सख्त नजर आए। जिला अस्पताल के दंत विभाग के ऑपरेशन थियेटर में डेंटलचेयर टूटी मिलने पर जहां सीएमएस को हाथोंहाथ फटकार मिली तो ऑपरेशन में रुचि न दिखने पर बैठक में चेतावनी देते हुए कहा -‘डॉक्टरों को टाइमपास करने के लिए नहीं रखा गया है।’ विकास भवन में जरूर उन्हें लगभग सब कुछ ठीक मिला।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों संग बैठक में डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह ने पिछले दौरे पर छह जुलाई को आए तत्कालीन नोडल अधिकारी (प्रमुख सचिव रजनीश दुबे) द्वारा की गई समीक्षा के बारे में बताना शुरू किया तो मंडलायुक्त ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के बारे में पूछा। डॉक्टरों की संख्या के बारे में सवाल करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में 25 डॉक्टर थे, एक डॉक्टर हाल ही में रिटायर हुए हैं। मंडलायुक्त मेश्राम ने सीएचसी में डॉक्टरों की कमी होने पर वहां तैैनाती करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान मित्र की नियुक्ति करके योजना के प्रसार पर जोर दिया। इसी पर उन्हें जानकारी दी गई कि 1.18 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। महिला अस्पताल की समीक्षा में एक माह में मात्र 46 सीजर ऑपरेशन किए जाने पर सवाल किया तो सीएमएस की प्रतिनिधि के रूप में आईं डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि चार पदों के सापेक्ष दो सर्जन हैं। पुरुष डॉक्टर से इलाज कराने में महिलाएं ऐतराज करती हैं। इस पर मंडलायुक्त ने सीजर ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टरों को टाइमपास के लिए नहीं रखा गया है। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के बारे में मंडलायुक्त ने सवाल किए तो उन्हें बताया गया कि 287 में से 180 दवाएं उपलब्ध हैं।
अपराधों की समीक्षा में एसपी पूनम ने बताया कि महिला अपराधों के 64 मामले दर्ज किए गए हैं। दुष्कर्म के आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। लूट, हत्या आदि के मामलों में 166 अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी ने अवैध कच्ची शराब के धंधे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाईयों के बारे में बताया, तो मंडलायुक्त ने कहा कि जहां सिपाही का हिस्सा बंधा है तो वहां पर आबकारी विभाग कार्रवाई में सफल नहीं होगा। इसी तरह आबकारी का बंधा है तो वहां पुलिस सफल नहीं होगी। वे लोग पहले ही सूचना लीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग मिलकर कार्रवाई करें और वन विभाग का भी सहयोग लें। तभी कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा भू-माफिया पर कार्रवाई, सट्टा कारोबारियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ रवि रंजन, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अनिल कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।