{"_id":"5d5c31108ebc3e6c696f3bfa","slug":"health-lakhimpur-news-bly373047162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित एक बच्ची की मौत, दस भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित एक बच्ची की मौत, दस भर्ती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित भर्ती एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित दस बच्चे और भर्ती हुई। इसमें से दो में एईएस की संभावना लगने पर उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
बुखार आने पर धौरहरा के राजापुर निवासी रामलाल दस साल की पुत्री अनूपा, फरधान निवासी सुशील चार साल के पुत्र विवेक, मिदनिया निवासी शिवम 12 माह की पुत्री प्रिया, फत्तेपुर निवासी बाबूराम की 12 साल की पुत्री निशा, सलीम की छह वर्षीय पुत्र गुफरान, निघासन निवासी आजूम दो साल के पुत्र आलम, पिपराकरमचंद निवासी सूरज एक साल के पुत्र शिवा को जिला अस्पताल लेकर आए थे। हालत गंभीर होने के कारण सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। जबकि शिवा और आलम में एईएस की संभावना लगने पर दोनो को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर उल्टी दस्त शुरू होने पर संतोष ने दो वर्षीय पुत्री अन्नपूर्णिमा, गौटैयाबाग निवासी हसीम दो साल की पुत्री आफिया, खीरी निवासी आलोक ने दो साल की पुत्री सरोजनी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।