फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health Insurance Plan The charge notice

स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभारी को नोटिस

Tue, 26 May 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी Updated Tue, 26 May 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Health Insurance Plan The charge notice
कलक्ट्रेट सभागार में हुई स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बैठक में कई स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम किंजल सिंह ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार रावत को चेतावनी देने के निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति को गंभीरता से लेकर डीएम ने फूलबेहड़ ब्लाक की डेटा अधिकारी शिप्रा सिंह की सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निघासन, धौरहरा, बांकेगंज के प्रभारी को भी सचेत किया कि सभी लाभार्थियों का भुगतान समय पर कर दिया जाए। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में इलेक्ट्रानिक मनी ट्रांसफर के लिए जिला एकाउंट मैंनेजर ने ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

डीएम ने ड्रॉप बैक की खराब सुविधा पर अधीक्षक गोला का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में परिवार नियोजन कैंप लगाने पर जोर दिया और और कहा कि किसी भी कैंप को निल न जाने दिया जाय। बैठक में बताया गया कि कॉपर टी लगाने की सुविधा हर अस्पताल पर मंगलवार को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा सभी अस्पतालों से प्राप्त की जा सकती है। सभी अधीक्षकों ने यह बताया कि उनके अस्पताल में जनरेटर, पानी, पंखा, स्वच्छ शौचालय और बेड चादर आदि की व्यवस्था ठीक कर ली गई है। बैठक में सीएमओ, डीडीओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ तथा प्रत्येक चिकित्सा इकाई के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed