फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health department team sealed illegal hospital in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: झोलाछाप चला रहा था अवैध अस्पताल, मरीजों का करता था ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Tue, 19 Sep 2023 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 04:46 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि बांकेगंज में अवैध रूप से नवजीवन अस्पताल का संचालन हो रहा है। इस पर विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। जांच पड़ताल के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
Health department team sealed illegal hospital in Lakhimpur kheri
अवैध अस्पताल हुआ सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बांकेगंज में अवैध रूप से संचालित नवजीवन हॉस्पिटल को सील कर दिया है। इसका संचालन एक झोलाछाप कर रहा था। वह खुद ही मरीजों की जांच, इलाज और ऑपरेशन तक करता था।

विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित अस्पताल की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ एसके नरवरिया ने मंगलवार को पुलिस के साथ अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल में पांच-छह मरीज मिले। अस्पताल में भर्ती के लिए चार बेड, ऑपरेशन थियेटर और उपकरण भी मिले। अधीक्षक ने अस्पताल का लाइसेंस और प्रमाणपत्र मांगे तो संचालक दिखा नहीं सका। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अधीक्षक ने मरीजों को बाहर निकाला और अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल संचालक राम सदन राठौर काफी दिनों से लोगों का इलाज कर रहा था। करीब दो महीने पहले उसने यह अस्पताल खोला था, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भी किया, लेकिन वह किसी प्रशिक्षित डॉक्टर की सेवाएं लिए बिना खुद ही लोगों का इलाज और ऑपरेशन करता रहा। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके नरवरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक अपना कोई मेडिकल प्रमाणपत्र दिखा सका और न ही अस्पताल खोलने का अनुमति पत्र या लाइसेंस दिखा पाया। यह अस्पताल किराये पर मकान लेकर खोला गया था। इसे सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed