फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health camp will be set up in Sawan fair, team of doctors will be deployed

सावन मेले में लगेगा हेल्थ कैंप, तैनात रहेगी डॉक्टरों की टीम

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health camp will be set up in Sawan fair, team of doctors will be deployed
सावन मेले को लेकर बैठक करते सीएमओ।
- सीएमओ ने आवास पर बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

- 14 जुलाई से हो रही है सावन मेले की शुरूआत
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ने शनिवार को अपने आवास पर बैठक कर सावन मेला को लेकर छोटी काशी में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश अधिनस्थों को दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने और गोला के आसपास हेल्थ पोस्ट बनाकर कांवड़ियों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बैठक का उद्देश्य छोटी काशी के सावन मेले को लेकर तैयारियां का जायजा लेना था। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। इस एक माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये गोला में जलाभिषेक के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मंदिर प्रांगण, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, मोहम्मदी रोड पर कंजा मंदिर सहित साईं मैरिज लॉन, नवीन बाईपास के निकट हेल्थ पोस्ट बनाए जाएंगे। इन पर एक मेडिकल अफसर, एक फार्मासिस्ट, एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक वार्ड बॉय तैनात रहेगा। ड्यूटी रोस्टर अनुसार 24 घंटे रहेगी, जिससे कांवड़ियों को विषम परिस्थिति में उपचार मिल सके। इनमें से तीन जगहों पर एक एक एंबुलेंस भी रहेगी। बैठक में एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी सहित समस्त सीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर दें वेतन और आशा का भुगतान
सीएमओ ने एनएचएम के तहत तैनात संविदा कर्मियों सहित अन्य सभी कर्मचारियों और आशाओं को समय पर भुगतान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed