{"_id":"6882736ed1b842758605e88e","slug":"health-atms-are-sick-some-have-become-showpieces-some-machines-are-lying-idle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-151461-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हेल्थ एटीएम बीमार... कहीं शोपीस बने, कुछ जगह मशीनें ही बंद पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हेल्थ एटीएम बीमार... कहीं शोपीस बने, कुछ जगह मशीनें ही बंद पड़ीं
Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
निघासन में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम : संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में लगे 23 में से कई हेल्थ एटीएम बीमार हैं। कहीं ये लगने के बाद से शोपीस हैं तो कुछ जगह मशीनें ही बंद पड़ी हैं। बाकी जगह सभी जांचें नहीं हो पा रही हैं। दूसरी तरफ सीएमओ सभी मशीनों के ठीक होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन पड़ताल में यह दावा गलत निकला।
मरीजों की सेहत की जांच के लिए जिले में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला महिला अस्पताल, सीएचसी बिजुआ, गोला, धौरहरा, मोहम्मदी, मितौली, बेहजम, पलिया, निघासन, नकहा, रमियाबेहड़, मैलानी व खमरिया में हेल्थ एटीएम लगे हैं। करीब चार से पांच लाख की लागत विधायक निधि से प्रत्येक जगह हेल्थ एटीएम को लगवाया गया था, लेकिन कई जगह इनकी मशीनें बंद हैं। बेहजम सीएचसी में हेल्थ एटीएम तो चालू है, लेकिन बिजली जाने पर मशीन बंद हो जाती है। पसगवां व फूलबेहड़ सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाए ही नहीं गए हैं। इससे मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये बताई गई थी खासियत
हेल्थ एटीएम में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्राॅल, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन, त्वचा व आंखों सहित करीब 45-50 जांचें होती हैं। मशीन की खासियत यह है कि मरीज इस पर खड़े होकर स्वयं एटीएम की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मशीन में नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद डिस्पले पर आने वाले निर्देश को पूरा करते ही जांच रिपोर्ट तुरंत ही सामने आ जाती है। व्हाट्सएप पर भी रिपोर्ट को लिया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
उद्घाटन के बाद से नहीं हुआ संचालन
खमरिया सीएचसी में स्थानीय विधायक ने हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया था। इसके बाद से अब तक मशीन नहीं चालू कराई जा सकी। कुछ ऐसा ही हाल निघासन सीएचसी का भी है। यहां भी मशीन को आए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसका अब तक शुभारंभ ही नहीं हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कभी-कभी हो जाती हैं जांचें
जिला महिला अस्पताल व पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम लगे हुए हैं। इन दोनों जगहों पर कभी-कभार मरीज ज्यादा आ जाते हैं तो मशीन का प्रयोग किया जाता है। वैसे अधिकांश जांचें लैब में ही होती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मैलानी में सर्वर की समस्या से नहीं होता संचालन
मैलानी। यहां पीएचसी पर मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचों के लिए हेल्थ एटीएम की व्यवस्था है, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते जांच में दिक्कतें आती हैं। लैब टेक्नीशियन करन ने बताया कि हेल्थ एटीएम लखनऊ स्थित सर्वर से संचालित होता है। संभवत: जंगल क्षेत्र होने के कारण यहां नेटवर्क ठीक तरह से काम नहीं करता। हेल्थ एटीएम से जांच का कार्य किया जाता है, लेकिन सर्वर अक्सर नेटवर्क की समस्या रहने से जांच रिपोर्ट में देर हो जाया करती है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी मशीनें क्रियाशील
हेल्थ एटीएम जहां कहीं भी लगे हें, वे सभी क्रियाशील हैं। खराबी की सूचना मिलने पर तकनीकी टीम को भेजकर उसे तुरंत ठीक कराया जाता है।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ